फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां स्टूडेंट यूनियन ने किया संगोष्ठी का आयोजन

Mon, 29 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस स्टूडेंट यूनियन ने रविवार को एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन


शहर के डाक बंगले में आयोजित संगोष्ठी में यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष इफ्तकार चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष विक्रांत बलोरिया, प्रांतीय प्रचार सचिव ताहिर चौधरी, प्रांतीय सचिव चौधरी मुखतार गौरसी के नेतृत्व में आयोजित संगोष्ठी में भारी संख्या में जिले के विभिन्न इलाकाें से छात्रों ने भाग लिया।

नेकां की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए छात्रों से सहयोग मांगते हुए कहा कि नेकां मात्र एक सियासी पार्टी ही नहीं है, बल्कि नेकां एक इतिहास है।

जम्मू कश्मीर में नेकां ने जो काम किए हैं, वह कोई अन्य सियासी पार्टी नहीं कर पाएगी। नेकां शुरू से ही जनता की भलाई और सेवा के लिए काम करती रही है और अब नेकां के युवा नेता उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में नेकां युवाओं के भले के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वह नेकां की नीतियों के बारे में जनता को जागरूक करने के लिए प्रयास करें व बड़े पैमाने पर युवाओं को अपने साथ जोड़ें।
विज्ञापन


इस अवसर पर छात्र नेताओं ने राज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि वह राज्य भर में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाएं, ताकि राज्य के युवा किसी गलत रास्ते पर न चलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें