युवाओं को खेलकूद के लिए मंच प्रदान करने और उन्हें नशीली दवाओं के सेवन से दूर रखने के मकसद से सेना ने इंटर कम्यूनिटी वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया।
सेना की ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन और राजोरी स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित टूर्नामेंट में जिले भर से 12 टीम ने भाग लिया।
स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित हुए टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला थन्नामंडी स्पोर्ट्स क्लब और दरहाल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में दरहाल स्पोर्ट्स क्लब ने थन्नामंडी क्लब को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऐस ऑफ स्पेड डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर सतेंद्र सिंह ने खेलकूद में भाग लेने के महत्व पर बल दिया।
इस अवसर पर राजोरी स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन ताजीम डार, अध्यक्ष अविनाश जस्याल सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, प्रशासनिक व सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।