फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर निकाला गया नगर कीर्तन

Thu, 06 Nov 2014 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में बुधवार को सिख समुदाय द्वारा गुरुनानक देव प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन के दौरान रास्ते भर में ढोल की थाप पर पूरे उत्साह केे साथ निहंग सिंहों ने तलवारबाजी के जौहर दिखाए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव इं्द्र सिंह और प्रधान नरेंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

 
गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुए इस नगर कीर्तन में सबसे आगे पंज प्यारे और गुरु ग्रंथ साहब की पालकी चल रही थी। उसके पीछे निहांग सिंहों का जत्था चल रहा था, जो जगह जगह ढोल की थाप पर गतका खेलते हुए तलवारबाजी के जौहर दिखा रहे थे।

इस अवसर पर पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस नगर कीर्तन के दौरान पुंछ किले के पास कई सिख विद्वानों इंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राविंदर सिंह आदि ने संगत को संबोधित करते हुए गुरुनानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें