फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मजदूर की अवैध संबंधों के कारण की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। पुलिस ने 18 नवंबर को वार्ड-2 बेला कॉलोनी के पास नाले में मिले मजदूर की हत्या का मामला सुलझाने का दावा किया है। शव के शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस को मौके से एक हथौड़ा बरामद हुआ था। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विशाल कुमार पुत्र बालिस्टर महतो निवासी कसडोरा, बंगरा, सीवान, बिहार के रूप में हुई थी। वह यहां मजदूरी करता था।
विज्ञापन

सोमवार को नौशेरा थाने में हुई प्रेसवार्ता में एसएसपी मोहम्मद असलम ने बताया कि मजदूर विशाल की मौत की जांच के लिए पुलिस टीम ने एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। जो उसकी हत्या से पहले विशाल के संपर्क में थे। इसके साथ ही नौशेरा में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली गई। टीम में एसडीपीओ तौसीफ अहमद, एसएचओ राजेश जसरोटिया ने सब इंस्पेक्टर अरुण सिंह, मनीष सिंह और विशाल कुमार और अन्य की सहायता से एक संदिग्ध सत्येंद्र महतो पुत्र लगन महतो निवासी ओ बेलसंड, जिला गोपालगंज, बिहार ने उसकी हत्या की थी। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और खुलासा किया कि मृतक के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। उसने विशाल की हत्या करने के लिए हथियार के रूप में हथौड़े का उपयोग किया। पुलिस टीम ने आरोपी के कबूलनामे पर मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें