फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगल रोड पर यातायात बहाल

Sun, 08 Nov 2015 02:02 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती जिले राजोरी पुंछ को घाटी से जोड़ने वाले मुगल रोड पर तीन दिन बाद शनिवार को यातायात बहाल किया गया। लेकिन रात के वक्त मुगल रोड पर सफर करना अभी भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल तीन दिन पहले भारी बर्फबारी की वजह से मुगल रोड पर यातायात रोक दिया गया था। जिसके बाद प्रशासन द्वारा बर्फ हटाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा था। मुगल रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक्सईएन ने बताया कि रोड पर से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन मौजूद वक्त में रात में सफर करना खतरे से खाली नहीं होगा।

कई जगहों पर कोहरे और ओस की वजह से अभी भी फिसलन है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मुगल रोड पर आवाजाही नहीं प्रभावित होगी। पांच बजे के बाद कोहरे की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक मुगल रोड पर हर वर्ष सर्दियों के मौसम में बर्फबारी के चलते यातायात ठप कर दिया जाता है। पिछले वर्ष नंबर महीने के आखिर से मई तक मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें