राजोरी। अग्रती गांव में बुधवार को एक पुराना विस्फोटक शैल बरामद होने पर सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को राजोेरी जिले में एक मोर्टार शैल का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया। जंग लगा विस्फोटक शैल अग्रती इलाके के पास एक वाटर चैनल से बरामद किया गया। सुरक्षा बलों ने शैल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया, और एक बड़े हादसे को टाल दिया। संवाद