फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए दिए बीस लाख रुपये

Sun, 07 Feb 2016 01:06 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर शर्मा ने विधायक अब्दुल गनेई कोहली के साथ जिला राजोरी के तरियाठ, मोगल्स, दलेड़ी, गुंडा और आसपास के इलाकों का दौरा कर जनसमस्याओं को सुनने के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान गुंडा में जनसभा करते हुए जुगल ने कहा कि राजोरी-पुंछ में अभी भी कई इलाके जिला और तहसील मुख्यालयों से दूर हैं।

इन इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क संपर्क आदि क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने लोगों तक केंद्रीय प्रायोजित कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का काम किया है।

उन्होंने विभिन्न कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसमें दूरवर्ती इलाकों के लिए एंबुलेंस भी लाई जाएगी। दलैड़ी के लिए पांच लाख रुपये के विकास करवाए जाएंगे। गनेई ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए पूर्व गठबंधन सरकार ने बेहतरीन कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें