फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर होटल से मिला

Sun, 22 Nov 2015 07:56 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पीड़ी क्षेत्र से 20 दिन पहले लापता हुए 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने थन्नामंडी से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़ी क्षेत्र के निवासी मोहम्मद आमीन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनका बेटा वकार अहमद हर रोज की तरह सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था।
विज्ञापन


देर शाम तक भी जब वह वापस नहीं लौटा तो तलाश की गई। इसके बाद थाने में रिपोर्ट की गई। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लापता किशोर की तलाश के लिए टीम का गठन किया था। किशोर के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस ने शनिवार को पता लगा लिया कि वह थन्नामंडी स्थित किसी होटल में है। पुलिस टीम ने उसे होटल से बरामद कर लिया। पूछताछ कर किशोर से पता लगाया जा रहा है कि वह खुद घर से भागा था या अपहरण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें