फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने ईद-उल-अजहा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने लोगों से बकरीद और अन्य त्योहारों के दौरान कोविड-19 के उचित व्यवहार का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बकरीद पर्व की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए जन प्रतिनिधियों, प्रमुख नागरिकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक कर विचार विमर्श किया।
उपायुक्त ने पीडीडी और पीएचई को निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें इस संबंध में असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस अधिकारियों को नमाज अदा करने के स्थान पर पुलिस कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्धारित दिन पर वाहनों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुविचारित यातायात प्रबंधन और पार्किंग योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने ईओ नगर परिषद को प्रमुख स्थलों के बीच मस्जिद, ईदगाह के आसपास सफाई सुनिश्चित करने और उचित स्ट्रीट लाइटिंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बड़ी सभाओं से बचने और मास्क पहनकर त्योहार के समय कोविड के उचित व्यवहार को सुनिश्चित करने में जनप्रतिनिधियों और प्रमुख नागरिकों का सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें