फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत से दूर रहने के लिए युवाओं को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज ने जिला पुलिस के सहयोग से वीरवार को नशीले पदार्थों पर नहीं, जीवन पर ध्यान दें विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना था।
विज्ञापन

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार ने नशीली दवाओं की लत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभावों पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को इन पदार्थों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य छात्रों में जागरूकता फैलाना और युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना है।
कार्यक्रम में राजोरी की एसएसपी शीमा नबी कुस्बा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके अलावा सुखदेव सिंह सम्याल एडीसी नौशेरा, अमित वर्मा एएसपी, डॉ. चंद्र प्रकाश रिसोर्स पर्सो, जाकिर मिर्जा एसडीपीओ, पंकज शर्मा थाना प्रभारी और नौशेरा के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक भी अतिथियों के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में छह विद्यार्थियों सिमरनमीत कौर, सुहानी गुप्ता, आकाश कुमार, आदिल मन्हास, चंदनदीप चौधरी और करनजीत कौर ने विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों, उनके हानिकारक प्रभावों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

अंत में एसएसपी शीमा नबी कुस्बा ने कानूनी और अवैध ड्रग्स और विभिन्न प्रकार के दबावों के बारे में विस्तार से बात की, जो नशीली दवाओं की लत को जन्म देते हैं। इसके अलावा उन्होंने पीड़ितों को इस दुष्चक्र से बाहर निकालने में मदद करने में शिक्षकों, दोस्तों, परिवार, समाज, पुलिस विभाग और पुनर्वास केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही एसएसपी ने छात्रों को ड्रग्स से दूर रहने और खेल, योग और ध्यान जैसी कुछ रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें