पीरपंजाल कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन राजोेरी ने पदाधिकारियों का गठन किया
राजोरी। पीर पंजाल कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक बुधवार को सरदार तेजिंदर सिंह काका की अध्यक्षता में हुई। इसमें ठेकेदार समुदाय के सामने आ रहे मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कुछ कार्यों के विभागों में ठेकेदारों की शेष राशि और नगर परिषद के पार्षदों द्वारा ठेकेदारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। बैठक में शफकत वानी को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा एसोसिएशन की कार्यकारिणी में रोमेश शर्मा और नदीम मिर्जा को उपाध्यक्ष, सरदार तेजिंदर सिंह काका को महासचिव मनोनीत किया गया। इरफान जरी को सचिव व चैमेल सिंह को मुख्य संगठक बनाया गया। जबकि अशफाक मिर्जा को मुख्य सलाहकार और मोहम्मद आफ़तार लोन, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद इश्तियाक भट, शकील अहमद, निकश शेख और दान्याल मलिक को सलाहकार नामित किया गया।
शफ़क़त वानी ने कहा कि ठेकेदार देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वह देश के विकास के लिए कर के रूप में बड़ी राशि का भुगतान करता है। भविष्य में ठेकेदारों के साथ ज्यादतियां होने लगी हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
बैठक में महमूद अहमद, हसन मिर्जा, नाजम मीर, इसरार भट, फानी, आसिफ इकबाल, मोहम्मद राशिद, जावेद लोन, शेराज लोन आदि मौजूद रहे। ।