फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। लोगों की समस्याएं सुनने और उसे हल करने के लिए प्रशासन की ओर बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल में शिविर लगाया गया। एडीसी विनोध कुमार बहनाल की देखरेख में आयोजित जनसंपर्क अभियान में सभी विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर लोगों की समस्याओं को सुना गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की मौके पर ही समस्याओं को हल करने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रशासन की ओर से लोगों को डोमिसाइल, कैटेगरी प्रमाणपत्र, जमीन के जरूरी दस्तावेजों को ठीक कराने के लिए भी लोगों ने जनसंपर्क अभियान में आवेदन किए। प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर को लेकर लोगों में खास उत्साह नहीं दिखा। क्योंकि सुंदरबनी में लगाए गए जनसंपर्क अभियान में बहुत कम संख्या में सरपंच पंच और आम लोग पहुंचे। लोगों ने बताया कि प्रशासन की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल में जनसंपर्क अभियान के शिविर आयोजित किए जाने की किसी को भी जानकारी नहीं दी गई। इस संबंध में मिडिल कांगड़ी के सरपंच अनिल कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा जनसंपर्क अभियान के नाम पर भी खानापूर्ति की जा रही है। आम लोगों को ऐसे शिविरों की जानकारी नहीं देकर प्रशासन की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें