फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएंडके बैंक की जवाहर नगर और बुद्धल शाखा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जम्मू-कश्मीर बैंक की बुद्धल शाखा के प्रबंधक और एक अन्य कर्मी के पॉजिटिव आने और राजोरी के जवाहर नगर स्थित शाखा के 5 कर्मियों के पॉजिटिव आने से दोनों शाखाओं को सील कर दिया गया है। वहीं राजोरी कोर्ट में भी कुछ लोगों के पॉजिटिव आने से कोर्ट को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर बुद्धल ब्लॉक की समोट पंचायत के वार्ड-5 और 6 में एक साथ 14 नए पॉजिटिव मामले सामने आने से दोनों पंचायतों को रेड जोन घोषित कर दिया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नजीर शेख ने दोनों पंचायतों को रेड जोन घोषित करते हुए कड़ी पाबंदियां लगा दी हैं। उधर बुधवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव 60 नए मामले सामने आए हैं। एडीसी शेर सिंह के अनुसार नए 60 पॉजिटिव मामलों में से एक यात्री है, जबकि अन्य 59 में से राजोरी से 31, दरहाल से 7, सुंदरबनी से 5, थन्नामंडी से 5, कालाकोट से 4, कंडी से 3, नौशेरा से 3 और मंजाकोट से 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें