राजोेरी। जिले में सड़क सुरक्षा की समीक्षा और सुदृढ़ीकरण के लिए उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने वीरवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने यातायात का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश दिए।
शुरुआत में जिला रोलआउट प्रबंधक पंकज सभरवाल ने एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आई-आरएडी) और इलेक्ट्रॉनिक विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (ई-डीएआर) पर प्रस्तुति दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करने और निवारक उपाय तैयार करने में आई-आरएडी वेब पोर्टल के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने सड़क वर्गीकरण और महीनेवार रुझानों के आधार पर दुर्घटनाओं को वर्गीकृत करते हुए दुर्घटना के आंकड़े प्रस्तुत किए।
डिप्टी कमिश्नर ने दुर्घटनाओं, चोटों और मौतों को कम करने में जन जागरूकता और जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने यातायात और मोटर वाहन विभाग को यातायात उल्लंघन के खिलाफ विशेष अभियान चलाने और उल्लंघन करने वालों पर सख्त जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।