राजोरी। राजोेरी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन ने राजोेरी के एक अनाथालय दक्ष स्कूल दस्सल के छात्रों को खेलकूद का सामान और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। इससे 40 बच्चे लाभान्वित हुए।
इसमें ट्रैक सूट, स्कूल बैग और खेल उपकरण शामिल थे, जिसका उद्देश्य खेलों में भागीदारी को प्रोत्साहित करना और यह सुनिश्चित करना था। बच्चों और स्कूल अधिकारियों ने इस कदम का स्वागत किया। संवाद