फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वीडीजी को सशक्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरबनी। उपजिले के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव मिनका में रविवार को पुलिस ने वीडीजी सदस्यों के साथ बैठक कर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी मोहम्मद रफी गिरी तथा थाना प्रभारी दीपक पठानिया ने जम्मू संभांग में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के कारण सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कहा कि वीडीजी को पूरी तरह हथियारों से लैस किया गया है कि गांव में दुश्मन के किसी किस्म की नापाक इरादे को पूरा नहीं होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किस्म की नापाक हरकत को देखते हुए वीडीजी के सदस्यों को पुलिस को सूचित करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही फायर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीडीजी के मजबूत इरादों से ही सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति को बनाए रखने में सहायता मिलती रही है, और आगे भी इसी प्रकार से वीडीजी के सदस्य मजबूती के साथ दुश्मनों का मुकाबला करते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें