फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बायोमेट्रिक हाजिरी दर्जन करना जिले के सभी 19 बीडीओ को पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के दिए निर्देश, कारण बताओ नोटिस भी किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। प्रदेश शासन ने सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस के माध्यम से हाजिरी करने के आदेश का उल्लंघन करना जिले के सभी 19 ब्लाकों के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर अधिकारियों (बीडीओ) को महंगा पड़ा है, क्योंकि सरकारी आदेश का पालन न करने पर उपायुक्त ने सभी के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी कर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उपायुक्त विकास कुंडल की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार शासन ने ड्यूटी के प्रति समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए सरकारी कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली उपकरणों की स्थापना सुनिश्चित करने का आदेश दिया था । साथ ही सभी डीडीओ को हिदायत दी गई थी कि बायोमीट्रिक हाजिरी के आधार पर ही कर्मचारियों का वेतन निकाला जाए। इतना ही नहीं जेकेयूटी सरकार के इस आदेश के बाद जिला प्रशासन ने भी जिले के सभी सरकारी कार्यालयोें में बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम स्थापित करने और उसी से अटेंडेंस करने के कड़े निर्देश जारी किए थे। उपायुक्त के अनुसार इन स्पष्ट और विस्तृत निर्देशों के बावजूद यह देखा गया है कि राजोरी के विभिन्न ब्लॉकोें के खंड विकास अधिकारियों ने अभी तक उन निर्देशों का पालन नहीं किया है। जो उनके वैध कर्तव्यों के प्रति उनकी लापरवाही को दर्शाता है। उपायुक्त के नोटिस के अनुसार कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से पहले जिले के सभी 19 ब्लॉकोें के बीडीओ जैसे बुद्धल, बुद्धल न्यू, दरहाल, ढांगरी, डुंगी, कालाकोट, खवास, लम्बेड़ी, मंजाकोट, मोेगला, नौशेरा, पंजग्रायी, प्लांगड़, किला दरहाल, राजोेरी, सेरी, सियोट, सुंदरबनी और थन्नामंडी को निर्देश दिए जाते हैं, कि वे दो दिनों के भीतर सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने पर स्थिति स्पष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिले के उक्त सभी 19 ब्लॉकोें के खंड विकास पदाधिकारियों का जनवरी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है। साथ ही काटा गया वेतन रेडक्रॉस के खाते में जमा करने के लिए सभी डीडीओ को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें