फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी ने दवाओं की दुकानों पर दवाओं का टोटा.

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौरी । घातक कोरोनावायरस के प्रकोप से आम जनता को बचाने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के दौरान जिले में दवाओं की दुकानों को खुलने की अनुमति तो है, लेकिन दवा की दुकानों में अधिक दवाइयां खत्म होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजोरी शहर व आसपास के स्थानों में केमिस्ट शॉप चला रहे हैं कुछ लोगों ने बताया कि उनके पास पिछले करीब 1 महीने से नई दवाओं का स्टॉक नहीं आया है। जो दुआएं पहले से पड़ी थी वो बिक रही है लेकिन नया माल जम्मू से नहीं पहुंच रहा है, ऐसे में आने वाले समय में और भी अधिक दिक्कत आ सकती है। केमिस्ट शॉप वालों ने बताया कि जम्मू से माल अधिक क्षमता में नहीं मिल रहा है और साथ में जम्मू से राजोरी आने में भी माल को दिक्कत आ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि व्यक्ति विशेष वाहन कर जम्मू से राजोरी दवाओं का कोटा पहुंचाए ताकि यहां के लोगों को दिक्कतें ना आए। वही इस संबंध में एडीसी राजोरी शेर सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि यदि सभी केमिस्ट शॉप आपस में बात कर मांग रखते हैं तो उन्हें विशेष वाहन के द्वारा दुआएं मंगाने की अनुमति दी जाएगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें