जरूरतमंदों को खाना देते हुए क्लब के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
जम्मू। जीएस स्पोर्ट्स क्लब ने लॉकडाउन के दौरान 500 जरूरतमंदों लोगों को खाना खिलाया। जीएस स्पोर्ट्स क्लब के चेयरमैन सुशांत गुप्ता के साथ एसडीपीओ आरएसपुरा शबीर अहमद खान, बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक पठानिया भी मौजूद रहे। एसडीपीओ आरएसपुरा शबीर अहमद खान ने कहा कि इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों को की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान सुशांत गुप्ता सहित हनी गुप्ता, बनी सड़ोत्रा, मुनीश, अशोक, साहिल आदि शामिल थे। ब्यूरो