सुंदरबनी। गांव पतराड़ा के एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक रिश्तेदार के घर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार गांव पतराड़ा निवासी राहुल कुमार पुत्र बंसी लाल, बुआ के घर गांव लंगर गया था। शुक्रवार की रात में वह अलग कमरे में सो गया। सुबह जब काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो उसकी बुआ निर्मला देवी तथा अन्य परिजनों ने देख कि उसका कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने कमरे को बिना खोले उसके परिजनों तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर कमरा खोला तो देखा कि राहुल कुमार का शव पंखे से लटका था। इसके बाद पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद