राजोरी। जिले के कंडी थाना क्षेत्र दराज गांव में पहाड़ी पर घास काट रही महिला का पांव फिसल गया। वह नीचे गिर गई और मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सलमा बेगम पत्नी अब्दुल लतीफ़ एक पहाड़ी पर घास काट रही थी। तभी उसका पांव फिसल गया और वह करीब 40 फुट खाई में गिरकर बेहोश हो गई। उसकी चीख सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच और उसे उठाकर कोटरंका के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर और शव परिवार को सौंप दिया। संवाद