सुंदरबनी। वार्ड-7 में शुक्रवार देर रात एक श्रमिक महिला का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पेड़ से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परजिनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात वार्ड- सात में झोपड़ी में रहने वाले श्रमिक रामाश्री मूल निवासी पन्ना, मध्य प्रदेश ने सुंदरबनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी रामाकली ने झोपड़ी से कुछ दूरी पर नाले में पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। रामाश्री की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।