फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड 19 एसओपी का उल्लंघन: राजोरी मे 57500 रुपये का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर डीडीएमए के तहत विशेष टीमों ने रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया। इस विशेष अभियान के तहत एक दिन में पुलिस ने लोगों से 57500 रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए।
विज्ञापन

पुलिस, डीएसईओ, तहसीलदार थन्नामंडी और एडीसी नौशेरा सहित संबंधित अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पाया कि लोग बिना किसी डर के कोविड नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस ने रोका और सजा के तौर पर मोटा जुर्माना वसूला। गश्ती के लिए गठित हुईं विशेष टीमों ने जनता से कोरोना वायरस को रोकने के लिए बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। प्रशासन ने बहुत से लोगों को आवश्यक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके अलावा टीमों ने लोगों को सलाह दी कि जल्द से जल्द निकटतम टीकाकरण स्थल पर जाकर खुद को टीका लगवाएं, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें