फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम लड़कियां चिंता का विषय

Fri, 09 Jan 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई में स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से भ्रूण हत्या के खिलाफ एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


ब्लाक मेडिकल अधिकारी सुंदरबनी डा. गोबिंद शर्मा की देखरेख में आयोजित सेमिनार में सुंदरबनी शिक्षा जोन के तीन हायर सेकेंडरी स्कूलों, तीन हाई स्कूलों और एक निजी हाई स्कूल की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर विचार रखे।

जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल बाजाबांई की साक्षी रैना को पहला स्थान मिला। उसे पंद्रह सौ रुपये का इनाम दिया गया। दूसरा स्थान साक्षी शर्मा को मिला और उसे बारह सौ रुपये का इनाम मिला।
विज्ञापन


तीसरा स्थान हायर सेकेंडरी स्कूल सुंदरबनी की मोक्षी शर्मा को मिला, जिसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से एक हजार रुपये दिया गया।

इस संबंध में बीएमओ सुंदरबनी डा. गोबिंद शर्र्मा ने कहा कि लड़कियों की कम होती संख्या चिंता का विषय बना हुआ है, जिसका मुख्य कारण कन्या भ्रूण हत्या है। उन्होंने कहा कि अब सरकार की तरफ  से भी इस विषय में सख्त कानून लागू किया गया है।
विज्ञापन


सिर्फ इसके लिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य ओपी शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों से अनुरोध किया कि जगह-जगह ऐसे सेमिनारों का आयोजन करके कन्या बचाओ, देश बचाओ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए। जिससे देश में लड़कियों की संख्या को बढ़ाया जा सके ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें