फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में 30 पशुओं की मौत

Mon, 30 Mar 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कटारमल क्षेत्र में रविवार तड़के तेंदुए ने पशुशाला में हमला कर करीब 30 भेड़-बकरियों को अपना निशाना बना डाला। स्थानीय निवासी के घर के पास बनी पशुशाला में करीब 30 भेड़-बकरियां थीं। सुबह करीब पांच बजे तेंदुए ने हमला कर 30 पशुओं को अपना निशाना बना डाला।
विज्ञापन


बकरियों की आवाज पर जब पशुपालक और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे तो पाया कि सभी पशु मृत पड़े थे। स्थानीय लोगों ने वन्य जीव विभाग के प्रति  रोष प्रकट करते हुए कहा कि इससे पहले भी कई बार तेंदुआ रिहायशी इलाकों में हमला कर चुका है।

कई बार मानवों और अन्य पशुओं को अपना शिकार बना चुका है, लेकिन विभाग उसे पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। पीड़ित मोहम्मद शरीफ ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। उसने बताया कि उसके पास गुजर बसर के लिए केवल भेड़-बकरियां ही एक सहारा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें