फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मे जाँचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दरहाल मेडिकल ब्लॉक के दूरदराज के डोडाज गांव में शनिवार को एक विशाल मेडिकल कैंप में आसपास क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

बीएमओ दरहाल डॉ. नगीना कोसर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में एसडीएच दरहाल के डॉक्टरों और आरबीएसके टीमों ने सहायक पैरामेडिकल स्टाफ के साथ शिविर का संचालन किया। इस शिविर में डोडाज और आसपास के गांवों के 265 से अधिक मरीज आए। वहीं, शिविर में मुफ्त परामर्श के अलावा सामान्य ओपीडी, नेत्र ओपीडी, दंत ओपीडी, स्त्री रोग ओपीडी और स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई।
शिविर में आयुष्मान भारत अभियान के अंतर्गत मुफ्त दवाएं, अल्ट्रासोनोग्राफी सेवाएं, प्रयोगशाला जांच और गोल्डन कार्ड भी प्रदान किए गए। इसके अलावा डॉ. नगीना ने किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, रक्त की कमी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जानकारी दी। दरहाल के स्वास्थ्य प्रशासन ने इस शिविर के अंतर्गत विश्व जनसंख्या पखवाड़ा कार्यक्रम भी मनाया। इस दौरान सैनिटरी नैपकिन, आईयूडी, आयरन टैबलेट, आदि भी वितरित की गईं। बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग, टीकाकरण और कोविड-19 एसओपी के बारे में भी जागरूकता फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें