जिले के दूरदराज क्षेत्र के मरीजों को नवीनतम सर्जरी के उपकरणों से लाभ देने के लिए सेना द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। राजोरी में सेना द्वारा 150 जनरल अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के नवीनतम उपकरणों के प्रयोग से करीब 14 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए हैं। सभी मरीज ऑपरेशन के बाद स्वस्थ बताए गए हैं। मात्र एक दिन के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दी जा रही है। इस शिविर का मुख्य आकर्षण 32 वर्षीय एक महिला के डाउन सिंड्रोम का सफल ऑपरेशन था। सर्जरी की जटिलता के चलते ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था।