राजोरी । जिले की कोटरंका सब डिवीज़न के कंडी क्षेत्र में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब अचानक जमीन धंसना शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लोग अपने घरों से उठे व अचानक एकदम आवाज सुनाई दी आगे पीछे देखा तो पहाड़ पर जमीन धंसना शुरू हो गई थी.। जिस स्थान पर जमीन धंसी है वहां से थोड़ी ही दूरी पर 25 के करीब परिवार रहते हैं जिनको मलबे के नीचे दबने की आशंका सताने लगी। वहीं मामले की खबर लगते ही तत्काल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। नायब तहसीलदार ने मौके का दौरा किया व लोग को सलाह दी कि वह लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। अधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर संभव सहायता करेगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जो परिवार अपने घर छोड़कर आगे पीछे जाएंगे उनको टेंट आदि व खाने-पीने का सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। फिलहाल 25 के गरीब परिवार अपने घर छोड़कर अपने आसपास कहीं रिश्तेदारों के घर में पन्ना लेकर रह रहे हैं। वही पहाड़ी से मलबा राजौरी बुद्धल सड़क पर गिरा, जिस से कम से कम 3 घंटे तक यातायात भी ठप रही।