राजौरी। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक सरकारी कर्मचारी को टिप्पणी करना महंगा पड़ा, वह उसे तत्काल निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल एक्ट लागू होने के बाद पीएचई विभाग के असिस्टेंट लाइनमैन ताहिर अहमद शॉल ने एक्ट को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पीएचई विभाग के हाइड्रोलिक सर्कल राजौरी के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर मनीष कुमार भट्ट के अनुसार ताहिर अहमद शाह ने डोमिसाइल एक्ट को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पीएचई कर्मचारी ने फेसबुक पर लिखा था कि डोमिसाइल एक्ट अप्रैल फूल गिफ्ट फॉर अल्ताफ बुखारी एंड हिस टीम. वही एक सरकारी कर्मचारी द्वारा इस टिप्पणी का कड़ा संज्ञान लेते हुए सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने ताहिर शाल को जम्मू कश्मीर सिविल सर्विसेज रूल्स के तहत तत्काल निलंबित कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं ताहिर शाम को उसकी ड्यूटी से हटाकर पीएचई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ऑफिस में अटैच कर दिया है।