सुंदरबनी। श्रम विभाग की तरफ से बुधवार को शिविर लगाकर बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों के श्रम कार्ड बनाए गए। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा की मौजूदगी में सहायक श्रम आयुक्त मनीषा भगत द्वारा लगाए गए शिविर सुंदरबनी बनी खंड विकास तथा स्योट खंड विकास के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने श्रम कार्ड बनवाए।
इस मौके पर सहायक श्रम आयुक्त मनीषा भगत के कहा कि बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा के अनुरोध पर उन्होंने गरीब लोगों के श्रम कार्ड तैयार करने के लिए शिविर लगाया। इसमें काफी संख्या में लोग उनके पास आकर कार्ड बनाने का आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी उनकी तरफ से सुंदरबनी में ऐसे शिविर लगाकर लोगों के कार्ड बनाने की सुविधा यहीं पर दी जाएगी। ताकि गरीब लोगों को किराया खर्च करके राजोरी में उनके कार्यालय के चक्कर न काटने पडे़ं।