श्रीनगर। सुरक्षाबलों ने सोमवार को आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में दो एके 47 राइफल, 12 कारतूस व अन्य गोला-बारूद शामिल है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को यह सफलता करनाह इलाके में मिली है। वहीं, एक्स पर डाली पोस्ट में चिनार कॉर्प्स ने लिखा कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी मोहल्ला, अमरुई में हथियार बरामद किए गए।