फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से हुई थी बहनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बरनाड़ा स्थित सब सेंटर में वेक्सीनेशन के करीब 18 घंटे बाद बहनों की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोनों की मौत की खबर मिलने के बाद उनका उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में पोस्टमार्टम करवाया। इसके अलावा डिप्टी सीएमओ डा. अनीस उल नबी ने बच्चियों के घर जाकर दौरा करते हुए स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच वहां से वेक्सीन को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उस दिन कुल 13 बच्चों को वेक्सीनेशन दी गई थी, जिन में से मात्र दो की मौत हुई। अन्य किसी भी बच्चे को कुछ भी नहीं हुआ। बच्चियों के परिवार वालों ने डिप्टी सीएमओ को बताया कि उस दिन दोनों बच्चियां बिल्कुल ठीक थी। शाम को 6 बजे दोनों ने खाना खाया और उसके बाद सोने चली गई। सुबह परिवार ने दोनों को मृत पाया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान शवों की बाहरी जांच में दोनों बच्चों के दाहिने टांग पर दो लाल रंग की चोट के निशान देखे गए थे। जो सांप के काटने का संदेह पैदा करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्राथमिक जांच में लगता है कि दोनों बच्चियों की मौत सांप के काटने से हुई है। मौत के सही कारणों का पूरा पता रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें