राजोेरी। जिले के बुद्धल इलाके में पुलिस ने जंग लगे गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे तरगायीं जलामंग में पुलिस दल ने एक चट्टान के नीचे छिपा लिफाफा बरामद किया। लिफाफे से एलएमजी की 25 जंग लगी गोलियां और एक टूटी मैगजीन बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।