लंबेडी मे चोरो ने लगाई सेध बिखरा समान
नौशेरा। लंबेडी में बुधवार रात को चोरों ने एक घर में सेंध लगाई। चोर घर में आलमारी तोड़कर 1.80 लाख रुपये व आठ तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक सतपाल रैना पुत्र बालक मुकंद रैना निवासी दंदानी (तकिया) वार्ड-3 लंबेड़ी में चोर खिड़की तोड़ कर घर के अंदर घुसे। परिवार के लोग बाहर गए थे। उनका बेटा दूसरे कमरे में सोया था। परिवार वालों के मुताबिक वीरवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो समान बिखरा पड़ा था। परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। संवाद