फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड ढहने से दर्जनों बकरियों की दबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की मंजाकोट तहसील के कोटली काला बन इलाके मे एक अस्थायी शेड के ढहने से बकरवाल परिवार की करीब 2 दर्जन बकरियां मलबे के नीचे दबने से मर गईं। जानकारी के अनुसार महबूब बकरवाल राजोरी-पूंछ मुग़ल रोड के रास्ते से बकरियों के साथ कश्मीर घाटी की ओर जा रहा था। वीरवार को तेज बारिश से बचने के लिए अस्थायी शेड के नीचे इकट्ठे हो गए। थोड़ी देर मे ही शेड ढह गया और बकरिया मलबे के नीचे दब गई। आसपास के लोगों ने मलबे से बकरियों को निकाला, लेकिन दो दर्जन बकरियों की मौत हो चुकी थी। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मुआवाजे की मांग की है। पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें