फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में 16 वाहनों के चालान काटे, चार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा व आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। डीटीआई नौशेरा/सुंदरबनी शौकत अमीन खान ने टीम के साथ नाके के दौरान 16 दो पहिया व चार पहिया वाहनों के चालान काटे। बाहरी राज्यों के नंबर वाले चार वाहनों को सीज कर दिया गया। चालकों ने न हेल्मेट पहन रखा था और न ही वाहन के पूरे दस्तावेज इनके पास थे।
विज्ञापन

डीटीआई नौशहरा/ सुंदरबनी शौक आमीन खान ने बताया कि जिन वाहनों को सीज किया है, वे बाहरी राज्यों के थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर में रजिस्टर्ड नहीं करवाया था। उन्होंने चालकों से अपील की कि जिनके रजिस्ट्रेशन नहीं हैं, वह संबंधित एआरटीओ से अपने वाहनों को रजिस्टर्ड करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें