फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लोग गिरफ्तार 38 बोतल अवैध शराब जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मंजाकोट इलाके में अवैध शराब की तस्करी में दो लोगों को 38 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जम्मू-राजोेरी-पुंछ राजमार्ग पर वाहन में अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी राजोरी शीमा नबी कस्बा के अनुसार डीएसपी तनवीर जिलानी की अगुवाई में एक टीम मंजाकोट में हाईवे पर रूटीन चेकिंग पर थी। इस दौरान एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान 38 बोतल शराब बरामद हुई। इनकी पहचान आरिफ बेग निवासी गोहल मेंढर और आजम हुसैन निवासी सरोटी मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी अवैध शराब को मेंढर इलाके में तस्करी के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों का वाहन जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें