फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल में नहीं बन पाई 9 किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के नगरोटा इलाके को बडून थाथरी गांव से जोड़ने वाली 9 किलोमीटर सड़क मार्ग कानिमार्ण एक दशक मेंभी पूरा नहीं हो पाया। सड़क सुविधा न होने से परेशान लोगों नेसंगंधि विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कस्त्रत्त्र जल्द सड़क निमार्ण पूरा करने की गुहार लगाई। बडून ए पंचायत के सरपंच शफायत भट्टी की अगुवाई में लोगों ने प्रदर्शन कर जम कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंच ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले इस सड़क का निमार्ण कार्य शुरू किया गया था। बीच में कई बार काम रोका गया और दोबारा से काम करने के लिए टेंडर डाले गए। एक दशक में मात्र ग्रांड वर्क ही हा पाया है। सड़क किनारे ना नालियां बनाई गई और न ही डंगे बना गए, इससे बारिश के पानी से जहां एक तरफ लोगों की जमीन को नुसकान पहुंच रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पानी लोगों के घरों में घुस जाने से भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते आम लोगों को दिक्क्तें उठानी पड़ रही हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर उसे समय समय रहते पूरा नहीं किया गया तो वह लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें