लोगों ने कहा, 25 साल में एक बार भी नहीं बनी गली, हो रहे हादसे
सांबा। वार्ड 10 में मोहल्ला पीर बाबा में गली न बनने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस कॉलोनी में उन्हें रहते हुए 25 साल से ज्यादा समय हो चुका है। गली में लगभग 20 से ज्यादा घर हैं, लेकिन एक बार भी गली को नहीं बनाया गया है। इसके चलते लोगों को आने जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि गली में पत्थर होने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। बारिश के दौरान गली में पानी इतना ज्यादा आता है कि घरों में घुस जाता है। वहीं आर्यन, अजय, वीना देवी और जशी ने बताया कि इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बता चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। लोगों ने मौजूदा सरकार से गुहार लगाई कि इस गली को जल्द बनाया जाए।