राजोरी। युवा सेवा एवं खेल विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वॉकथॉन, मैराथन का आयोजन किया। वॉकथॉन, मैराथन का नेतृत्व जेडपीईओ बलजाराला ने किया। यह डाक बंगलो राजोेरी से शुरू हुआ और एएलजी ग्राउंड सहित प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए वापस डाक बंगलो में समाप्त हुआ। मैराथन में छात्रों पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। प्लास्टिक को न कहें, ड्रग्स को न कहें, शहर को बचाना है, प्लास्टिक को हटाना है और हॅर घर पैगाम पहुंचाना है...नारे लिखी तख्तियां पकड़ रखी थीं। इस दौरान शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई।