नौशेरा। नौशेरा के लंबेडी क्षेत्र में बीती रात बुधवार को वेद प्रकाश रैना पुत्र शंकर दास निवासी लंबेडी तहसील नौशेरा के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसा। जानकारी के मुताबिक घर के मालिक अपने सीसीटीवी कैमरे से घर की निगरानी कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरे में घर के अंदर घुसे चोरों को देखकर उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को फोन किया, परिजनों व आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। नजदीक ही पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग कर रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान शरण शर्मा, उत्तर सतीश शर्मा निवासी राजौरी के रुप मे की गई। पुलिस ने कर से 575 नगद मिले, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की