फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सिविल जज बनी राजोरी की बेटी, क्षेत्र का नाम चमकाया

Fri, 27 Feb 2026 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
सिविल जज बन परिवार का नाम किया रोशन वत्सल्या चड्डा अपने परिवार के साथ फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



राजोरी। कड़े संघर्ष, सही मार्गदर्शन और मेहनत से राजोरी की बेटी ने सिविज जज की परीक्षा पास क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शहर के पंजपीर निवासी वत्सल्या चड्डा (25) ने अपने पहले प्रयास में सिविल जज बनकर परिवार को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष ही उन्होंने जम्मू विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएशन की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने युवतियों को संदेश दिया कि जीवन में पहले कोई लक्ष्य निर्धारित करो और फिर उसे पाने के लिए जी तोड़ मेहनत करो तो कुछ भी असंभव नहीं। अभिभावक सुनील चड्डा और विभा चड्डा ने बताया कि जब बच्चे कुछ बहुत अच्छा करते हैं तो परिवार के साथ साथ क्षेत्र को भी गर्व महसूस होता है और हमारी बेटी ने आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें