श्रोत संवाद फोटो :- नौशेरा सरकारी डिग्री कॉलेज में रैली निकाल कर यातायात नियमों के बारे में जा
वियर हेलमेट, सेव लाइफ, और फॉलो ट्रैफिक रूल्स, इनश्योर सेफ जर्नी के स्लोगन लगाए
नौशेरा। सरकारी डिग्री कॉलेज नौशेरा में सोमवार को यातायात नियमों और जिम्मेदार सड़क व्यवहार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रोड कैंपस रैली का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने सेफ्टी : एक साझा जिम्मेदारी, एक सामूहिक कमिटमेंट थीम पर रैली निकाली। रैली में 100 विद्यार्थी 20 फैकल्टी सदस्य और 20 एनसीसी वॉलंटियर्स ने भाग लिया। उन्होंने स्पीड थ्रिल्स बट किल्स, वियर हेलमेट, सेव लाइफ, और फॉलो ट्रैफिक रूल्स, इनश्योर सेफ जर्नी के स्लोगन लगाए। रैली कॉलेज कैंपस से शुरू हुई और कैंपस के आस-पास के क्षेत्रों से गुजरी। रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील दत्त शर्मा ने सड़क हादसों में खतरनाक बढ़ोतरी पर जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में सुरक्षित ड्राइविंग के तरीकों का एंबेसडर बनने की अपील की। इसके साथ ही इसमें फैकल्टी मेंबर्स ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के बारे में बताया।