फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: कलीम क्रिकेट क्लब ने जीता टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

Tue, 17 Feb 2026 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
डीपीएल राजोेरी में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापनफोटो स्रोत पुलिस
विज्ञापन
राजोरी। राजोरी में चल रहे डीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच कलीम क्रिकेट क्लब और थन्नामंडी स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें कलीम क्रिकेट क्लब ने खिताब जीता। थन्नामंडी मंडी स्पोर्ट्स क्लब ने सराहनीय प्रदर्शन के बाद उपविजेता का स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसएसपी आईपीएस गौरव सिकरवार ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम कलीम क्रिकेट क्लब को एक ट्रॉफी स्मृति चिह्न और 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम थन्नामंडी स्पोर्ट्स क्लब को एक ट्रॉफी और 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का आयोजन डिप्टी एसपी (डीएआर) की देखरेख में जिला पुलिस लाइन्स राजोेरी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें