फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: भर्ती की विभिन्न प्रवेश योजनाओं और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। युवाओं को भारतीय रक्षा बलों में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय सेना की तरफ से राजोेरी जिले के नैली गांव में एक प्रेरणात्मक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आसपास के क्षेत्रों के स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

व्याख्यान के दौरान भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सेना के प्रतिनिधियों ने सैनिक जीवन के सम्मान और गौरव पर प्रकाश डालते हुए देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों का महत्व बताया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को रक्षा बलों में भर्ती की विभिन्न प्रवेश योजनाओं, पात्रता मानदंड, भर्ती प्रक्रिया तथा प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने, शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने और उच्च नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने भर्ती रैलियों, लिखित परीक्षा, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार तथा रक्षा सेवाओं में दीर्घकालिक करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सेना के अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। सेना के जवानों ने अपने वास्तविक अनुभव साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में कुल 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 37 विद्यार्थी, 4 शिक्षक और 7 स्थानीय निवासी शामिल थे। प्रतिभागियों ने युवाओं को सशक्त बनाने तथा रक्षा बलों में कॅरिअर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भारतीय सेना के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इसमें युवाओं से समर्पण, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया। इस आयोजन ने भारतीय सेना और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया तथा क्षेत्र के लोगों के कल्याण और विकास के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें