फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: बाढ़ प्रभावित मदीना कॉलोनी पहुंचे डीसी, बिजली-पानी बहाल करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त राजोेरी अभिषेक शर्मा ने राजोेरी शहर की बाढ़ प्रभावित मदीना कॉलोनी का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने तथा प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने नगरपालिका प्रशासन को प्रभावित क्षेत्र में व्यापक सफाई एवं सैनिटेशन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने तहसीलदार राजोेरी को निर्देशित किया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि निर्धारित सरकारी मानकों के अनुसार राहत उपलब्ध कराई जा सके।
इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यकारी अभियंता, पीएचई को ग्राउंड वाटर तथा मैकेनिकल विंग के अधिकारियों के समन्वय से क्षेत्र में मौजूद बोरवेल को शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए, जिससे प्रभावित लोगों को स्थायी रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

दौरे के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और सामान्य जनजीवन जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्य योजना अधिकारी मकसूद अहमद, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति सुनील भट्ट, कार्यकारी अभियंता पीडीडी जावेद हुसैन, कार्यकारी अभियंता पीएचई जुल्फिकार अहमद, तहसीलदार राजोेरी वरिंदर गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका समिति राजोेरी सहित अन्य जिला एवं विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें