फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सीईओ ने किया मुरादपुर के दो स्कूलों का निरीक्षण, मिली गंभीर खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) राजोरी ने हाई स्कूल (एचएस) मुरादपुर तथा मिडिल स्कूल (एमएस) मुरादपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों के पुनः संचालन की तैयारियां, स्टाफ की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा समग्र प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थानों मे कई गंभीर कमियां और प्रशासनिक लापरवाहियां सामने आने पर सीईओ ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार एमएस मुरादपुर में छात्र संख्या की तुलना मे स्टाफ की संख्या अत्यधिक पाई गई। निरीक्षण के समय स्कूल में 12 शिक्षक, 1 पीईटी, 1 एनवाईसी तथा 1 लैब बेयरर कार्यरत थे, जबकि विद्यालय में कुल 33 विद्यार्थी ही नामांकित पाए गए।
निरीक्षण रिपोर्ट मे यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्यालय की समग्र कार्यप्रणाली अत्यंत असंतोषजनक रही। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यों के बजाय कार्यालय में बैठे मिले। उच्च अधिकारियों की तरफ से पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद विद्यालय को पुनः खोलने संबंधी आवश्यक तैयारियां भी पूरी नहीं की गई थीं। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान रश्मि गुप्ता तथा नरगिस वहीद नामक दोनों शिक्षिकाएं बिना संबंधित डीडीओ की पूर्व अनुमति के अवकाश पर पाई गईं, जिसे भी गंभीर लापरवाही माना गया है।
विज्ञापन

वहीं एचएस मुरादपुर की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय मे साफ-सफाई, प्रशासनिक व्यवस्था तथा शैक्षणिक तैयारियां अपेक्षित स्तर की नहीं थीं। उच्च अधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई थीं। इस पर विद्यालय प्रमुख (एचओआई) को संस्थान की खराब स्थिति तथा आवश्यक तैयारियां न होने के कारणों पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सीईओ राजोरी की तरफ से जारी कार्रवाई आदेश में एमएस मुरादपुर के प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि वे कम नामांकन के बावजूद विद्यालय मे अधिक स्टाफ तैनात होने तथा जोन डूंगी के दूरदराज के उन विद्यालयों, जहां पर्याप्त नामांकन होने के बावजूद स्टाफ की कमी है, वहां उनकी सेवाएं उपयोग में क्यों नहीं लाई जा रही हैं। इस संबंध मे अपना विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। सभी संबंधित कर्मचारियों को अपना जवाब जोनल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) राजोरी के माध्यम से 31 जुलाई तक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही एमएस मुरादपुर और एचएस मुरादपुर दोनों विद्यालयों के समस्त स्टाफ को तत्काल प्रभाव से विद्यालयों मे साफ-सफाई, शैक्षणिक तैयारियां तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मे स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर नियमों के अनुसार कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें