फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोेरी के पठान मोढ़ा वार्ड 14 में सड़क की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शहर के वार्ड 14 स्थित पठान मोढ़ा में सड़क मरम्मत कार्य की कथित घटिया गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित विभाग व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों अंजुम कोसर, जावेद खान, अब्दुल रशीद आदि का आरोप है कि सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि सड़क पर बिछाई जा रही निर्माण सामग्री बेहद निम्न स्तर की है और कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि इसी तरह का निर्माण कार्य जारी रहा तो सड़क कुछ ही समय में फिर से क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इससे सरकारी धन की बर्बादी होगी और लोगों को दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुधारने के लिए अवगत कराया लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर लोगों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क मरम्मत कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए और यदि निर्माण में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने की भी मांग की।
स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई और सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वे राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) को जाम कर व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
फिलहाल प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय लोग प्रशासन के हस्तक्षेप और मामले के शीघ्र समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं इस संबंध मे ज़ब पीएमजीएसवाई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शाहिद मुस्तफ़ा से सम्पर्क किया तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण सामग्री मे उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री लगाई जाए नहीं तो बिल पास नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें