फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: चिंगस क्षेत्र से सात मवेशियों को पुलिस ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी पुलिस ने नाकाम की गो-तस्करी की कोशिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। अवैध पशु-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजोरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस पोस्ट चिंगस की टीम ने विशेष नाका लगाकर सात मवेशियों को छुड़ा लिया। इसी के साथ वाहन को जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस पोस्ट चिंगस की टीम ने सावनी चौक क्षेत्र में विशेष नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान नौशेरा की ओर से कश्मीर की तरफ जा रहे वाहन को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर चालक मौके से वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की ओर से वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सात मवेशी बरामद किए गए। उन्हें बेहद क्रूर तरीके से बांधकर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मवेशियों के परिवहन के लिए जिला मजिस्ट्रेट से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में पुलिस थाना राजोरी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजोरी पुलिस ने कहा कि पशु तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें