फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मुगल रोड पर दुबजान के पास हादसा, परिवार के छह सदस्य घायल

Sat, 06 Jun 2026 03:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
मुगल रोड पर डुबजान के पास कार दुर्घटनाग्रस्तफोटो स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी/शोपियां। मुगल रोड पर दुबजान के पास शुक्रवार को कार सड़क से फिसलकर ढलान में जा गिरी। इससे बच्चों सहित एक ही परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। यह हादसा थाना हीरपोरा क्षेत्राधिकार में हुआ। राजोेरी से शोपियां जा रही एक कार चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन

हादसे में सुनील शर्मा पुत्र रमेश शर्मा चालक, राजेश कुमार पुत्र रमेश कुमार, पल्लवी चंदन पत्नी राजेश कुमार, आरव कुमार पुत्र राजेश कुमार, प्राची पुत्री राजेश कुमार और दुआ कुमार पुत्र विजय कुमार घायल हो गए। सभी घायल राजोेरी के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शोपियां पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को चिकित्सा देखभाल के लिए भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टर स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर रहे हैं। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मुगल रोड कश्मीर के शोपियां को जम्मू संभाग के राजोेरी और पुंछ जिलों से जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें